Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

T20 WC: अफगानिस्तान की पापुआ न्यू गिनी पर आसान जीत, सुपर-8 में पहुंचा

AFG vs PNG: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा स्टेडियम में पापुआ न्यू गिनी पर सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर एट में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज के बाद सुपर एट के लिए क्वालीफाई करने वाली अफगानिस्तान पांचवीं टीम है।

पापुआ न्यू गिनी पहले बैटिंग करते हुए महज 95 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के लिए बाएं हाथ के फास्ट बॉलर फजलहक फारूकी ने तीन और नवीन-उल-हक ने दो विकेट लिए। अफगानिस्तान ने 15 ओवर और एक गेंद में ही टारगेट हासिल कर लिया। गुलबदीन नैब ने नाबाद 49 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 16 रन बनाए।