Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

क्या 5 फरवरी को महाकुंभ नहीं जाएंगे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज नहीं जाएंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने महाकुंभ में जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 5 फरवरी का दौरा स्थगित करने के बाद किसी और दिन प्रयागराज जा सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है।

बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी है। प्रदेश सरकार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को शाम चार बजे तक 1.77 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। 

बसंत पंचमी अमृत स्नान के लिए पुख्ता इंतजाम

पुलिस आगामी बसंत पंचमी (तीन फरवरी) पर अमृत स्नान के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त में लगी है तथा भारी संख्या में लोगों के आने के अनुमान के बीच पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जा रही है।बृहस्पतिवार को भीड़ का दबाव अपेक्षाकृत कम हुआ है और सभी पुल फिर से खोल दिए गए हैं जिससे मेला क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सके। हालांकि, बसंत पंचमी के पूर्व पर बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख स्थानों पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मौनी अमावस्या की तरह आगामी अमृत स्नान पर भी विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही पर रोक बनी रहेगी। सुबह घने कोहरे के बाद दिन में धूप खिली और दिनभर लोगों का मेला क्षेत्र में आना जारी है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार विभिन्न घाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।