Breaking News

यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |   डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, राजभवन में ली शपथ     |  

SAWAN 2024: कब है सावन का तीसरा सोमवार, जानें पूजा के नियम?

सावन हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar 2024) का पांचवां महीना होता है. इसे श्रावण (shravan Month) भी कहते हैं. सावन मास भगवान शिव (Lord Shiv) का प्रिय महीना माना गया है.

धार्मिक मान्यता अनुसार सावन के पूरे एक महीने तक भगवान भोलेनाथ धरती पर निवास करते हैं. इसलिए सावन (Sawan) में शिव जी (Shiv Ji) की पूजा, जलाभिषेक (Jalabhishek) करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है.

तीसरा सावन सोमवार

सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को पड़ रहा है. सावन के तीसरे सोमवार में आप किसी प्रसिद्ध शिव मंदिर में जा सकते हैं या घर में ही मिट्टी की शिवलिंग बनाकर या अपने घर के शिवलिंग की ही विधि-विधान से पूजा अर्चना करके भोलेनाथ का आशीर्वाद पा सकते हैं.

सावन के नियम (Sawan Puja Niyam)

  • सावन में दाढ़ी, मूंछ, बाल कटवाना वर्जित है.
  • भूलकर भी सावन में मांस, मदिरा का सेवन न करें. ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • सावन में बैंगन, दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां न खाएं.
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठे, गुस्से पर काबू रखें, बुरे विचार मन में न लाएं.
  • सावन सोमवार के व्रत के दिन व्यक्ति को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए.