Breaking News

चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |   नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के डेलीगेशन ने दिल्ली में BJP अध्यक्ष से मुलाकात की     |   दिल्ली अमर कॉलोनी मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को अरेस्ट किया     |   कर्नाटकः कल शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार     |  

Mahashivratri 2025: शिवरात्रि का पर्व कब? यहां जानें तारीख, शुभ मुहूर्त से लेकर सब

Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक माना जाता है। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह पर्व भगवान शिव और देवी शक्ति के मिलन का प्रतीक है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि आती है, जिसे मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है, लेकिन महाशिवरात्रि साल में केवल एक ही बार फाल्गुन महीने में मनाई जाती है। इस दिन शिव भक्त शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं, तो आइए साल 2025 में यह (Mahashivratri 2025) कब मनाई जाएगी यहां पर उसकी डेट व शुभ मुहूर्त जानते हैं।

हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी सुबह 9 बजकर 19 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 27 फरवरी दिन गुरुवार सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर होगा। क्योंकि, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए 26 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 

महाशिवरात्रि 2025 मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि निशिता काल पूजा समय- 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:43 पीएम से 09:47 पीएम
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:47 पीएम से 12:51 एएम (27 फरवरी 2025)
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:51 एएम से 03:55 एएम (27 फरवरी 2025)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:55 एएम से 06:59 एएम (27 फरवरी 2025)
  •  शिवरात्रि पारण समय- 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक