Breaking News

वेदांता ग्रुप के दफ्तरों पर ED की रेड, कल से चल रहा है सर्च     |   कर्नाटक कांग्रेस को मिलेगा नया कार्यालय, कल शिलान्यास करेंगे राहुल गांधी और खड़     |   कर्नाटकः डीके शिवकुमार 10 जून से शुरू करेंगे जन यात्रा     |   पश्चिम बंगालः आज शाम दिल्ली रवाना होंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   केरलः डिप्टी स्पीकर चुनाव में NDA के विधायकों ने नहीं डाले वोट, किया बहिष्कार     |  

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर महाशिवरात्रि पर 36 घंटे के लिए खुला रहेगा

काशी विश्वनाथ मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बाबा विश्वनाथ के भक्तों को इस बार 36 घंटे तक दर्शन का अवसर मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। महाशिवरात्रि के दिन सुबह मंगला आरती के बाद बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा और अगले दिन दोपहर में भोग आरती होगी। काशी में हर-हर महादेव के नारे गूंजेंगे।

भारी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

महाशिवरात्रि से पहले ही काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सभी भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। इस बार महाशिवरात्रि के दिन बाबा के दर्शन के लिए 36 घंटे का समय मिलेगा। महाशिवरात्रि के दिन सुबह साढ़े 3 बजे बाबा का दरबार खुल जाएगा।

भगवान के दर्शन का समय

महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को सुबह 3:15 बजे मंगला आरती समाप्त होगी, और इसके बाद बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए सुबह 3:30 बजे खोला जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा और आरती के लिए एक समय सारणी जारी की है। रात में होने वाली चारों प्रहर की आरतियों के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन लगातार जारी रहेंगे।