Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड: 17 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात नौ बजकर सात मिनट पर सर्दियों के मौसम के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि परंपरा के मुताबिक, हिंदू कैलेंडर और आकाशीय पिंडों की स्थिति के आकलन के बाद शनिवार को विजयादशमी के मौके पर समापन तिथि और समय का "मुहूर्त" तय किया गया।

इस साल 11 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बद्रीनाथ के दर्शन किये, जबकि केदारनाथ में 13.5 लाख से ज्यादा दर्शन करने पहुंचे। केदारनाथ और यमुनोत्री 3 नवंबर को और गंगोत्री धाम 2 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। इसी तरह रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर, तुंगनाथ के 4 नवंबर और मध्यमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। उत्तराखंड के मंदिरों में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैें। सर्दियों के दौरान ये मंदिर बंद रहते हैं क्योंकि वे बर्फ से ढके होते हैं।