Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरों पर

प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ के लिए चल रही तैयारियों में संगम नगरी में मोबाइल टावर लगाने की योजना भी शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों को अपने फोन पर बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले इस महाकुंभ मेले में लगभग 45 दिनों के दौरान 40 करोड़ तीर्थयात्री आएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए मोबाइल टावरों के अलावा ऑप्टिकल फाइबर केबल भी बिछाई जा रही हैं। कुंभ मेला हर 12 साल बाद लगता है। इस बार ये मेला प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा।