Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर

अध्यात्म की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां आने वाले सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग हर बजट और पसंद के हिसाब से कई तरह के कस्टमाइज्ड पैकेज तैयार कर रहा है।

'महाकुंभ' में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव हो इसके लिए कई नई चीजें की गई हैं। इसके अलावा कई जगहों का कायाकल्प भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अलग से रहने की व्यवस्था की गई है। सैलानियों के लिए स्पेशल पैकेज तैयार किए गए हैं।

महाकुंभ का मेला हर 12 साल बाद लगता है। प्रयागराज में ये अगले साल 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। आस्था के इस महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा संतों और श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान करने की उम्मीद है।