Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

अयोध्या में अब 52 एकड़ पर बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय, योगी कैबिनेट ने विस्तार को दी मंजूरी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सबसे अहम फैसला अयोध्या में विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण का रहा। संग्रहालय के लिए तय जमीन को 25 एकड़ से बढ़ाकर 52 एकड़ कर दिया गया है। 

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह संग्रहालय अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा। यह परियोजना अयोध्या को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये रामनगरी में पर्यटन के नए अवसर भी खोलेगी।

कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने बताया, "संग्रहालय का काम, जो अयोध्या का ही नहीं बल्कि प्रदेश की, देश की शान बनने वाला है, ऐसा माननीय प्रधानमंत्री जी के इनिशिएटिव से एक बहुत दिव्य संग्रहालय की, लगभग 52-53 एकड़ जमीन में वो संग्रहालय बनने वाला है, मैं उसके लिए पुन: अयोध्यावासियों को, प्रदेशवासियों को, देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"