Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

सोने की स्याही से लिखी अनोखी रामायण

गुजरात में सूरत के पास भेस्तान इलाके के एक मंदिर में सोने से बनी स्याही का इस्तेमाल कर अनोखी रामायण को लिखा गया है। श्रद्धालु हीरों से बनीं इस खास रामायण के दर्शन राम नवमी समेत साल के कुछ खास दिन ही कर सकते हैं।

इस 530 पन्ने की रामायण में 222 तोला सोने की स्याई से चौपाइयां लिखी गई हैं। इसे रामभाई गोकर्णभाई ने 1981 में लिखा था। ये पहली रामायण है, जिसे लिखने में पूरी तरह से हीरे, माणिक और पन्ना जैसे रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। इस खास रामायण का वजन 19 किलो है। राम नवमी के मौके पर सोने की स्याही से लिखी इस खास रामायण के दर्शन कर श्रद्धालु गदगद हैं। श्रद्धालु इस खास रामायण के दर्शन साल में सिर्फ तीन बार गुरु पूर्णिमा, राम नवमी और दीपावली के दूसरे दिन यानी गुजराती नव वर्ष पर ही कर पाते हैं।