Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

Prayagraj: माघ मेले के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल, चलेंगी 2800 विशेष बसें

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में परिवहन विभाग ने अगले साल जनवरी में होने वाले माघ मेले के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। धार्मिक मेले के लिए राज्य भर से श्रद्धालुओं को लाने के लिए परिवहन विभाग 2800 विशेष बसें चलाएगा।

इसके अलावा मेले के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए शहर में तीन विशेष अस्थायी बस डिपो भी बनाए जाएंगे। विशेष बस सेवाएं तीन जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले 45 दिन के माघ मेले से पहले एक जनवरी से शुरू होंगी।

क्षेत्रीय परिवहन के प्रबंधक ने बताया, "हम लोग अस्थायी बस अड्डा बनाते हैं मौनी अमावस्या के लिए। दो जगहों पर बनता है। एक झूसी में बनता है गंगा पार और एक यमुना पार लेप्रोसी में बनता है कि अगर भीड़ ज्यादा होती है और अगर हमारा बस अड्डा बंद होता है तो हम लोग वहां से संचालन करते हैं। तो इस बार फिलहाल हम लोगों का प्लान 2800 बस का है और संभावना ज्यादा बढ़ने भीड़ की भी है तो हम लोग 25%-30% एक्स्ट्रा लेकर भी चलेंगे। इसमें हमारे पूरी यूपी के जो पूर्वांचल के 10 रीजन होते हैं, उनसे हम लोग बसें लेते हैं, वो लोग पार्टिसिपेट करते हैं।"