Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में होली के भव्य उत्सव में हजारों लोग उमड़े, रंगों से सराबोर दिखे श्रद्धालु

Mathura: उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर शुक्रवार को चटकीले रंगों से सराबोर हो गया। रंगों के त्योहार होली से पहले बड़ी तादाद में श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेलने के लिए उमड़ पड़े। अपने ऊपर पड़ते रंग-गुलाल के साथ पूरे भक्तिभाव से लोग नाचते-गाते और होली की मस्ती में डूबे दिखे।

इस खास मौके पर भगवान द्वारकाधीश के साथ होली खेलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी पहुंचीं। ये उनकी अटूट भक्ति का प्रतीक है। देश भर में होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन ब्रज क्षेत्र में रंगों के उत्सव की शुरुआत हर बार की तरह पहले ही हो चुकी है। मथुरा समेत पूरे इलाके में त्योहार खास रस्मों, मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।