Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मां गौरी माई मंदिर में भक्तों का लगा तांता

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड में स्थित मां गौरी माई मन्दिर में शारदीय नवरात्रों का बड़ा ही महत्व है। इन दिनों बड़ी संख्या में स्थानीय ही नही तीर्थ यात्री भी माता के दर्शनों को पहुंचते हैं।

नौ दिनों के नवरात्रों में प्रतिदिन माता की पूजा की जाती है जिसमें प्रातः व सांय बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहते हैं। आपको बता दें कि शीत काल के लिए गौरी माई मन्दिर के कपाट बंद होने पर चैत्र नवरात्र की पूजा गांव स्थित चंडिका मन्दिर में की जाती है, यहीं पर माता गौरी की शीतकाल की पूजाएं सम्पन्न होती हैं।।