Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मदमहेश्वर धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 13 हजार के पार

द्वितीय केदार के नाम से विख्यात रासी गांव से 14 किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान मदमहेश्वर धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंच गया है। कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंचने की संभावना बनी हुई है। मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मदमहेश्वर धाम में 5422 महिलाओं 6856 पुरुषों 822 नौनिहालों 472 साधु - सन्यासियों सहित 13 हजार 572 तीर्थ यात्रियों ने पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर मनौती मांग कर विश्व समृद्धि की कामना की है।