Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हरिद्वार में ऊपरी गंगा नहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नदी लगभग सूखी, श्रद्धालु निराश

Uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार सुबह बहती हुई गंगा के बजाय सूखी नदी देखने को मिली। उनके चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी। सिंचाई विभाग ने हर साल की तरह इस साल भी साफ-सफाई और मरम्मत के काम के लिए ऊपरी गंगा नहर को बंद कर दिया है। इससे नदी में पानी बहुत कम रह गया है। 

दशहरा के बाद दिवाली तक लगभग तीन हफ्ते के लिए नहर को बंद कर दिया जाता है। पवित्र स्नान और अनुष्ठान के लिए हर की पौड़ी पहुंच रहे श्रद्धालु हैरान-परेशान हैं क्योंकि पानी की कमी के साथ-साथ उन्हें गंगा नदी में गंदगी भी दिखाई दे रही है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के लिए हर की पौड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की कमी महसूस न हो। उनका कहना है कि गंगा नदी को साफ रखने के लिए रखरखाव का काम जरूरी है।