Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

टीटीडी कल्याण रथ प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए रवाना हुआ

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले के दौरान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कर रहा है। इस कड़ी में तिरुमाला से एक 'कल्याण रथम' संगम नगरी के लिए रवाना हुआ।

प्रतिकृति मंदिर की स्थापना प्रयागराज के भजनदास रोड सेक्टर-6 में की जाएगी। ये मंदिर प्रसिद्ध नागा वासुकी मंदिर के बगल में होगा।

इस पर टीटीडी के अध्यक्ष बी. आर. नायडू ने कहा, "आज हम महाकुंभ मेले के लिए तिरुमाला से कल्याण रथम को प्रयागराज भेज रहे हैं। इसके साथ ही, 150 टीटीडी स्टाफ सदस्यों को महाकुंभ मेले के दौरान अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है।"