Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

अयोध्या में रामनवमी की खास तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं इंतजाम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी से पहले जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर तैयारियों में जुटा है। इस मौके पर रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ये सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दे रहा है कि दिन के वक्त लगातार बढ़ते पारे और गर्मी की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

इसके अलावा रामनवमी पर भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने और रामलला का आशीर्वाद लेने में कोई अड़चन न आए। रामनवमी का त्योहार छह अप्रैल को मनाया जाएगा।