उत्तराखंड सरकार केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पांच अल्टरनेटिव ट्रेकिंग रूट बनाने की तैयारी कर रही है। इस बीच गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले रूट को तीर्थयात्रियों के लिए सोमवार को खोल दिया गया है। उत्तराखंड में 31 जुलाई की रात को तेज बारिश के बाद हुए नुकसान की वजह से इस रूट को 26 दिन के लिए बंद कर दिया गया था। गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाला 19 किलोमीटर लंबा ये रूट 29 जगह से टूट गया था। इस वजह से यहां आवाजाही पूरी तरह से ठप थी। इस दौरान रास्ते में फंसे लोगों को निकालने लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी में हफ्ते भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।तीर्थयात्रियों और आम लोगों को मिलाकर 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.