Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

देशभर में हनुमान जयंती की धूम, मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब

Uttar Pradesh: देश भर के मंदिरों में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक शहर अयोध्या में हजारों श्रद्धालु सुबह से ही हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कई श्रद्धालु  मंदिर में किए गए इंतजामों से खुश नजर आए।

प्रयागराज में बड़े हनुमानजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ये मंदिर लेटे हुए हनुमान की एक अनोखी मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि यह वह पवित्र स्थान है, जहां लंका से लौटने के बाद हनुमानजी ने विश्राम किया था। न केवल आस-पास के क्षेत्रों से बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे। 

गुजरात के अहमदाबाद में श्री कैंप हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं। छावनी क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। तेलंगाना के हैदराबाद में हनुमान जी के भक्त शहर के मंदिरों में पहुंचे। हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों में खास सजावट की गई।