Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

Magh Mela: रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए शुरू की विशेष ट्रेनें, भीड़ संभालने के लिए खास इंतजाम

Magh Mela: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला शनिवार से शुरू हो गया है। माघ मेले में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है। टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ को संभालने के लिए भी कई इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं को अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक शहर ले जाने के लिए खास ट्रेनें शुरू की गई हैं। इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माघ मेला 44 दिन तक चलेगा। मेला तीन जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को खत्म होगा।