Breaking News

पुलिस ने सुलझाई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी सनी गुप्ता गिरफ्तार     |   मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जताया दुख     |   दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20     |   दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत     |   TMC में बगावत तेज! ऋतब्रत बनर्जी को नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी     |  

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाई जा रही है राधा अष्टमी

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल राधा जन्मोत्सव (बुधवार 11 सितम्बर 2024 को मनाया जा रहा है। राधा जी के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। 

भगवान श्रीकृष्ण के नाम से पहले राधा जी का नाम लिया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि केवल राधा नाम जपने से ही भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं।

ब्रज की महारानी श्रीराधा रानी का आज जन्मोदिवस है। इस दिन भक्त राधाष्टमी का व्रत रखते हैं और श्रीराधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं।