उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां साफ-सफाई के इंतजामों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। करीब 15,000 सफाई कर्मचारियों को सफाई के काम में लगाया गया है। इनकी पूरी कोशिश है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्वच्छ रहे।
ये कर्मचारी पानी से फूल और दूसरे सामान अलग कर रहे हैं, जिसे भक्तों ने नदी में चढ़ाया था। सफाई कर्मचारी प्रेम कुमार का कहना है कि उनकी ड्यूटी पांच जनवरी से लगी हुई है। जब तक मेला चलेगा, तब तक उन्हें यही काम करना है। 15,000 सफाई कर्मचारियों के अलावा, 150 'गंगा सेवा दूत' (स्वयंसेवक) भी काम कर रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ 2025: साफ-सफाई के इंतजामों पर खास ध्यान, लगाए गए करीब 15,000 कर्मचारी
You may also like
दीपोत्सव पर दिखेगी सिनेमैटिक रामायण, 22 मिनट तक तकनीक और कला का अद्भुत संगम.
दीपोत्सव पर सरयू तट पर 2,147 अर्चक करेंगे महाआरती, 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी.
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट.
धनतेरस पर यूपी की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों का होगा सम्मान.