उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं को पैदल स्नान घाटों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सार्वजनिक और निजी वाहनों के लिए पार्किंग जोन बनाए गए हैं। ताकि यातायात अव्यवस्था से बचा जा सके। प्रयागराज शहर के अंदर यातायात की भीड़भाड़ न हो, ये पक्का करने के लिए बुधवार को अलग-अलग हिस्सों से आने वाले वाहनों को कानपुर-कौशांबी रोड पर पार्किंग जोन में पार्क किया जा रहा है।
प्रशासन ने पार्किंग जोन से महाकुंभ मेला क्षेत्र तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शटल बस और रिक्शा सेवा की व्यवस्था की है। माघी पूर्णिमा के लिए खास यातायात योजना समेत जरूरी इंतजाम किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। मेला क्षेत्र को मंगलवार सुबह चार बजे से 'नो व्हीकल जोन' घोषित कर दिया गया है, जबकि शाम पांच बजे से ये नियम पूरे शहर पर लागू हो जाएगा। इसमें आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
प्रयागराज महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं के लिए कानपुर-कौशांबी रोड पर पार्किंग जोन आवंटित
You may also like
J-K: सालाना मचैल माता तीर्थयात्रा फिर से शुरू, किश्तवाड़ में पिछले साल आई बाढ़ के बाद लगाई थी रोक.
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27.67 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन.
Sant Sansad 2026: संत संसद को कराने का सबसे बड़ा स्वार्थ है देश में राष्ट्रवाद की मजबूती — हठ योगी जी महाराज.
Sant Sansad 2026: संस्कार विहीन शिक्षा पद्दति ही धर्मांतरण का मूल कारण — डॉ एस आर शास्त्री.