Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

प्रयागराज में तीसरे शाही स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, प्रशासन हर चुनौती से निपटने को तैयार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम में रविवार को तीसरे शाही स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मौनी अमावस्या के दिन माघ मेले में पवित्र स्नान होना है। प्रशासन का कहना है कि इस दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं।

माघ मेले में आने वाले श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्था और खास कर स्नान करने की सुविधा से संतुष्ट दिखे। प्रशासन को उम्मीद है कि सुरक्षा, सफाई और भीड़ प्रबंधन के उपाय पूरी तरह कामयाब रहेंगे। ये अनुभव श्रद्धालुओं के लिए यादगार रहेगा।