Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर पर फहराएंगे भगवा ध्वज, समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी

Uttar Pradesh: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्रतीकात्मक समापन को लेकर 25 नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 6000 विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के ऊपर भगवा ध्वज फहराएंगे। इस समारोह को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर है।

हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकी हमले को देखते हुए पुलिस अधिकारी विशेष रूप से सतर्क हैं। उनका कहना है कि मेहमानों की कड़ी जांच की जाएगी, यहां तक कि आयोजन स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में विशेष रूप से मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर और एंटी-ड्रोन सिस्टम की मदद से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।