Breaking News

यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |   डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, राजभवन में ली शपथ     |  

Hariyali Amavasya पर जरूर करें इन पेड़-पौधों की पूजा

हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन माह में आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में जाना जाता है। हरियाली अमावस्या को बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इस अमावस्या पर पेड़-पौधे लगाने का भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आप हरियाली अमावस्या पर दिव्य माने गए इन पेड़-पौधों की पूजा कर सकते हैं। 

अमावस्या के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आप इस दिन तुलसी माता को लाल चुनरी जरूर अर्पित करें। इसके साथ तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें और शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें। ऐसा करने से साधक को धन्य-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

हरियाली अमावस्या तिथि पर पीपल के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस वृक्ष में देवताओं का वास होता है। ऐसे में यदि आप अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा कर उसमें जल अर्पित करते हैं, तो इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।