Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

महाकुंभ 2025: पहले दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, सुविधा-सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को महाकुंभ शुरू हो गया। पहले दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर डुबकी लगाई। 
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बताया कि भारी भीड़ की संभावना पहले से थी। लिहाजा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस घाटों ले लेकर नदी तक पर निगरानी रख रही है। पुलिस और आईटीबीपी के अलावा, आरएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीएपीएफ और कई दूसरी एजेंसियां चौबीसों घंटे तैनात हैं। मेला मैदान में पुलिस घोड़ों पर सवार होकर गश्त लगा रही है। रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी मुस्तैदी से डटे हुए हैं।

हर 12 साल पर आयोजित होने वाले महाकुंभ को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक माना जाता है। महाकुंभ 45 दिन के बाद 26 फरवरी को खत्म होगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस दौरान 40 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री प्रयागराज आएंगे।