Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के प्रशासन ने लगाए बैनर, भक्तों से शॉर्ट ड्रेस पहनकर न आने की अपील

वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से शालीन कपड़े पहनकर आने की अपील की है। मंदिर प्रशासन ने बैनर लगाए हैं जिनमें साफ तौर पर लिखा गया है कि वृंदावन की पवित्रता और भगवान बांके बिहारी की गरिमा का सम्मान करने के लिए भक्त शॉर्ट ड्रेस पहनकर न आएं। मंदिर प्रबंधन ने शॉर्ट्स, हाफ-पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइटवियर और फटी जींस पहनकर न आने की अपील की है। 

बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे कई भक्त मंदिर प्रबंधन की अपील से सहमत नजर आए। उन्होंने भी माना कि कुछ श्रद्धालु वृंदावन में सिर्फ घूमने के लिहाज से आते हैं जो सही नहीं है। ड्रेस कोड लागू करने के पीछे मंदिर प्रशासन संस्कृति, धर्म और परंपरा की बात कह रहा है। मंदिर प्रशासन की अपील है कि सभी श्रद्धालु ड्रेस कोड का पालन करें जिससे वृंदावन की धार्मिक मर्यादा बनी रहे।