Breaking News

चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |   नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के डेलीगेशन ने दिल्ली में BJP अध्यक्ष से मुलाकात की     |   दिल्ली अमर कॉलोनी मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को अरेस्ट किया     |   कर्नाटकः कल शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार     |  

महाकुंभ: अमृत स्नान के दिन विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, प्रशासनिक व्यवस्था की तारीफ की

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वसंत पंचमी के दिन तीसरा अमृत स्नान है। इस दिन भारी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं भी त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगा रहे हैं। वसंत पंचमी का त्योहार विद्या की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है। ये सर्दी की समाप्ति और वसंत ऋतु के शुरुआत का भी प्रतीक है। विदेशी श्रद्धालुओं ने मेले में प्रशासनिक व्यवस्था की तारीफ की। 

कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें इतना शानदार अहसास शायद ही कभी हुआ हो। महाकुंभ मेले में अमृत स्नान सबसे पवित्र माना जाता है। इस दिन त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि पवित्र मौकों पर संगम में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।