Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

जैन समाज के द्वारा विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय महा आराधना कार्यक्रम का हुआ समापन

धर्मनगरी हरिद्वार के गोविंद घाट पर जैन समाज द्वारा विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय महा आराधना कार्यक्रम का समापन हो गया जिसमें जैन समाज द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया. भगवान महावीर की शोभायात्रा भी निकाली गई. इस दौरान जैन समाज के संत मुनि सुरत्न सागर आचार्य जी महाराज ने बताया कि आज पूरा विश्व युद्ध की कगार पर खड़ा है और आप देख सकते हैं एक विश्व युद्ध लगातार चल रहा है और काफी देश इससे प्रभावित हो रहे हैं. यह महामृत्युंजय यज्ञ जैन समाज द्वारा विश्व शांति के लिए और जैन समाज की उन्नति के लिए  के लिए किया जा रहा है. मां गंगा किनारे महामृत्युंजय जाप करना और भगवान महावीर को प्रसन्न करना बहुत लाभकारी होता है.