Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

UP: चिलचिलाती गर्मी पर आस्था भारी! हर दिन लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ में कर रहे दर्शन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पारा लगातार चढ़ रहा है। इसके बावजूद श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं दिख रही है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बावजूद हर दिन तकरीबन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रस्ट ने बताया कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ जाती है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए कई उपाय किए हैं।

मंदिर प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों से श्रद्धालु भी संतुष्ट दिख रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसे भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। इस मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आस्था है। हर साल करोड़ो लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।