Breaking News

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के डेलीगेशन ने दिल्ली में BJP अध्यक्ष से मुलाकात की     |   दिल्ली अमर कॉलोनी मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को अरेस्ट किया     |   कर्नाटकः कल शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार     |   कोलकाताः टीएमसी से जुड़े ट्रेड यूनियन के दफ्तर पर चला बुलडोजर     |   दिल्लीः नवनियुक्त CDS एनएस राजा सुब्रमनि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |  

UP: काशी विश्वनाथ मंदिर ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक महीने में 1.4 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आस्था और भक्ति के सैलाब ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां सिर्फ एक महीने में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक करोड़ 40 लाख तक पहुंच गया। ये आंकड़ें 11 जनवरी से 11 फरवरी के बीच के हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की वजह से भी वाराणसी पहुंचने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी जोश दिखा।

लाखों लोगों के लिए आध्यात्मिक केंद्र काशी नगरी में बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा जिससे पिछले कई रिकॉर्ड टूट गए। हाल ही में श्री काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण पूरा होने के साथ ही ये मंदिर देश भर के लोगों के लिए भक्ति का प्रतीक बन गया है।