Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

अब काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन हुए आसान, 'आस्क नंदी' नाम का AI चैटबॉट लॉन्च

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने 'आस्क नंदी' नाम का एआई-संचालित चैटबॉट लॉन्च किया है। इसका परीक्षण साल भर तक चलता रहा। चैटबॉट का मकसद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन आसान बनाना है। एआई आधारित चैटबॉट से, श्रद्धालुओं को लंबी कतारों या जटिल प्रक्रियाओं से गुजरे बिना दर्शन, आरती और दूसरे अनुष्ठानों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

मंदिर अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से मंदिर प्रबंधन में ज्यादा पारदर्शिता आएगी और वाराणसी आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और सैलानियों को काफी सुविधा होगी। 'आस्क नंदी' चैटबॉट का इस्तेमाल काशी विश्वनाथ धाम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये किया जा सकता है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया, "श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने 'आस्क नंदी' नाम से एक एआई चैटबॉट का सफल परीक्षण पूरा किया है। गत एक वर्ष का समय जो पूरा लगा उसमें सात करोड़ से अधिक लोगों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के इस एआई चैटबॉट पर अपने प्रश्न रखे हैं। विभिन्न अपनी जो उनकी जानकारी जो उनको चाहिए थी उसका समाधान प्राप्त किया है। एआई चैटबॉट के माध्यम से दर्शन के लिए, दर्शन की अवधि, जो टिकट हमारे विभिन्न आरतियों पर लगते हैं उनके बारे में। कौन सी अवधि में भीड़ कम रहेगा, कौन सी अवधि में भीड़ अधिक रहती है। विभिन्न प्रकार की पूजा पद्धतियां, पूजा पद्धतियां किस तरह से की जाएगी। किस समय आना उपयुक्त होगा, किस समय आने पर आपको ज्यादा सुगम दर्शन हो सकेंगे, इस प्रकार के जो विभिन्न प्रश्न हैं वो एआई मॉड्यूल से जनरेट करके और टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं।"