Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

सात सालों में काशी विश्वनाथ मंदिर की आय चार गुना बढ़ी

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक, बीते सात सालों में मंदिर की आय चार गुना बढ़ गई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का श्रेय मंदिर के आस-पास बेहतर बुनियादी ढांचे को दिया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर से गंगा नदी के कई घाट सीधे जुड़़े हुए हैं। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।