Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

वृंदावन में पॉल्यूशन फ्री दिवाली मनाने में शामिल हुए विदेशी श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में विदेशी सैलानियों ने यमुना घाट पर सैंकड़ों विधवाओं के साथ दिवाली मनाई।सैलानियों ने विधवाओं को दीये भी भेंट किए। सुलभ इंटरनेशनल सामाजिक संगठन ने धार्मिक नगरी में रहने वाली विधवा महिलाओं के लिए वृंदावन के घाट पर 'दीपदान' कार्यक्रम आयोजित किया।

खास बात ये है कि वृंदावन की ये महिलाएं सिर्फ दीयों से ही दिवाली मनाती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों ने हिस्सा लिया और दीये जलाकर धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया।