पंचकेदारों में से एक द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शन के खोल दिए गए। आज कर्क लग्न में सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए। इस पावन पल पर 300 से अधिक तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। द्वितीय मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था।
आज कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत सुबह साढ़े दस बजे से द्वार पूजा शुरू हो गई थी। इस दौरान भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली मंदिर प्रांगण में पहुंच गई थी। पूजा-अर्चना तथा विधि विधान के साथ तीर्थयात्रियों की उपस्थिति में मद्महेश्वर जी के कपाट खोले गए। कपाट खोलने के बाद पुजारी शिवलिंग स्वामी ने भगवान मद्महेश्वर जी के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहले निर्वाण दर्शन और उसके बाद श्रृंगार दर्शन किये।
द्वितीय केदार मध्यमेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
You may also like
Sant Sansad 2026: संत संसद को कराने का सबसे बड़ा स्वार्थ है देश में राष्ट्रवाद की मजबूती — हठ योगी जी महाराज.
Sant Sansad 2026: संस्कार विहीन शिक्षा पद्दति ही धर्मांतरण का मूल कारण — डॉ एस आर शास्त्री.
Sant Sansad 2026: धार्मिक स्थलों की तरफ़ युवा पीढ़ी का झुकाव सनातन के प्रभाव को दिखाता है — स्वामी रामदिनेशाचार्य.
उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में की पूजा-अर्चना.