Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

महाकुंभ 2025: त्रिवेणी संगम पर आस्था का भव्य नजारा, गंगा आरती में दिखा आस्था का सैलाब

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालु शनिवार की सुबह संगम आरती देखने के लिए त्रिवेणी घाट पर इकट्ठा हुए। महाकुंभ 2025 में अब तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम पर स्नान कर चुके हैं। 

महाकुंभ में करोड़ों तीर्थयात्री प्राचीन धारणा के अनुसार 'मोक्ष' के लिए और पवित्र जल में अपने पापों को धोने के लिए संगम में पवित्र डुबकी लगाने आते हैं। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।