Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

राम मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने की तारीख बदली, ट्रस्ट ने बताई वजह

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम लला मंदिर का काम अंतिम दौर में है। निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक हो रही है। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान राम के जीवन से जुड़ी भित्ति चित्र लगाने की योजना में कुछ दिक्कतें आई हैं। इन पर समिति विचार-विमर्श कर रही है।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर बनने की समय सीमा मार्च 2025 से बढ़ाकर जून 2025 कर दी गई है। मंदिर का 60 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। समिति की कोशिश है कि 30 जून, 2025 की नई समय सीमा तक मंदिर तैयार हो जाए।

आगे उन्होंने कहा, "हमने लक्ष्य बनाया है वो लक्ष्य बन गया मैं मानता हूं, हमारा लक्ष्य तो ये था कि हम मार्च 2025 तक सब कुछ कर लेंगे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हमें जून 2025 तक का समय देना ही होगा। लार्सन एंड टुब्रो के लोग थोड़ा ये बात बार-बार कह रहे हैं कि यदि आप गति नियम के अनुसार अधिक दबाव डालेंगे तो गुणवत्ता पर असर आ जाएगा।