Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मौसम का बदला मिजाज, केदारनाथ यात्रा पर दिखा असर

पहाड़ों में बारिश का दौर थम नही रहा है। जहां विगत दो दिनों से केदारघाटी व धाम में खुशनुमा मौसम बना हुआ था, वहीं, मंगलवार रात्रि से केदारघाटी ओर केदारनाथ धाम में बारिश जारी है। आज सुबह बारिश होने से सोनप्रयाग में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है।

मौसम साफ होने के बाद ही श्रद्धालुओं को केदारनाथ की ओर जाने दिया गया।
जिला प्रशासन लगातार सुरक्षा को लेकर मुस्तेद है, एसडीआरएफ व पुलिस के जवान स्लाइडिंग जोन पर तैनात किए गए हैं।