Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

CM योगी का प्रयागराज दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 4 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंग। अपने दौरे पर वो संगम नोज, अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के भी आज प्रयागराज में आने की उम्मीद है। सीएम योगी इनके स्वागत के मौजूद रहेंगे।

प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में अब तक करीब 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली हैं। बसंत पंचमी के दिन त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान को लेकर प्रयागराज में काफी भीड़ देखने को मिली। लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। सुरक्षा का जायजा लेने सीएम योगी 4 फरवरी को फिर प्रयागराज जाएंगे।

महाकुंभ में सरकार और प्रशासन पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। इसकी झलक बसंत पंचमी पर हुए अमृत स्नान पर देखने को मिला। लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने संगम नोज पर शांतिपूर्ण तरीके से पवित्र डूबकी लगाई। आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए संगम घाट पहुंच रहे हैं। सीएम योगी भी आज एक बार फिर प्रयागराज दौरे पर रहेंगे।

सीएम योगी का प्रयागराज दौरा

सीएम योगी अपने दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भूटान नरेश के भी आज महाकुंभ में पवित्र डूबकी की संभावना है। सीएम योगी उनकी अगुवाई के लिए प्रयागराज में रहेंगे।