Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

CM पुष्कर सिंह धामी का दावा, चार धाम यात्रा की दिक्कतें दूर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं को होने वाली शुरुआती दिक्कतें दूर हो गई हैं। चार धाम में शामिल केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु बंदोबस्त से संतुष्ट थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

पिछले हफ्ते राज्य प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन की सहूलियत बंद करने का फैसला किया था। चार धाम हैं - केदारनाथ, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और गंगोत्री।

तीर्थयात्रा की पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील बनाने पर रोक लगी है।