Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

रथ यात्रा से पहले श्री जगन्नाथ मंदिर की 'स्नान यात्रा' शुरू

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा की 'स्नान यात्रा'  श्री जगन्नाथ मंदिर में शुरू हुई। इसे देव स्नान पूर्णिमा भी कहा जाता है।

स्नान बेदी की ओर जाने से पहले देवताओं के स्नान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। 'स्नान बेदी' में भेजे जाने के बाद मूर्तियों को स्नान कराया जाता है।

स्नान यात्रा भगवान जगन्नाथ के जन्मदिन के मौके पर भी मनाया जाता है। ये ओडिशा में रथ यात्रा से पहले मनाया जाता है।