Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

प्री मॉनसून की बारिश से अयोध्या पानी-पानी, श्रद्धालुओं को हो रही है दिक्कत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई प्री-मॉनसून की बारिश से कई इलाके पानी पानी हो गए हैं। 

राम मंदिर के पास जलवानपुरा कॉलोनी के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हालात इस कदर खराब हैं कि रामनगरी में सड़कों पर घुटनों तक पानी है।

शहर के कुछ लोगों ने राम मंदिर के आसपास निर्माण कार्य में जल्दबाजी और बुनियादी ढांचे में रह गई कमियों को पानी भरने का जिम्मेदार ठहराया है। रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी पानी भरने से परेशान नजर आएृ

फिलहाल तो हालात खराब हैं लेकिन लोगों को उम्मीद है कि मानसून आने से पहले प्रशासन हरकत में आएगा और उन्हें परेशानियों से निजात दिलाएगा।