Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

Ayodhya: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम, शीतलन और सहायता केंद्र स्थापित

Ayodhya: देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। अयोध्या जैसे शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। उन्हें चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर में छाया, शीतलन सुविधाएं और सहायता केंद्र बनाए गए हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद इन व्यवस्थाओं से उन्हें दर्शन करने में काफी सुविधा हुई है। मौसम विभाग को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अनुमान है। लिहाजा अयोध्या में भी हाल-फिलहाल में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।