Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

UP: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में अटल अखाड़े ने नगर प्रवेश किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए मंत्रोच्चार और भक्ति गीत के साथ बुधवार को अटल अखाड़ा के साधुओं ने नगर प्रवेश किया।

अटल अखाड़े के साधु-संतों का आगमन भक्ति और परंपरा को दर्शाने वाला नजारा था। सजे हुए रथ, सजे हुए हाथी, घोड़े और संगीतकारों की टोली ने भव्य और आकर्षक बना दिया। भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहने संतों ने आध्यात्मिकता, शांति और भक्ति का संदेश फैलाते हुए नगर प्रवेश किया।

जैसे ही अटल अखाड़ा शहर से होकर गुजरा हजारों भक्त श्रद्धेय संतों की झलक पाने और उन्हें सम्मान देने के लिए सड़कों पर खड़े हो गए। औपचारिक जुलूस महाकुंभ में अखाड़े की भागीदारी की शुरुआत का प्रतीक है, जो 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 के बीच होने वाला है। 

महाकुंभ पारंपरिक रूप से हर 12 साल में आयोजित किया जाता है।