Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर, श्री रमता पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा ने किया नगर प्रवेश

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मार्गशीष माह की पंचमी और बुधवार के शुभ दिन के मौके पर श्री रमता पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा ने जोर-शोर से नगर में प्रवेश किया। इस दौरान साधु, संत घोड़ों और वाहनों पर सवार नजर आए। नगर में प्रवेश के दौरान आवाहन अखाड़े के साधु संतों ने अपने करतब भी दिखाए और अपनी परंपरा का भी प्रदर्शन किया।

वाराणसी का श्री रमता पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा अरैल घाट के ताप्सी आश्रम से निकला और मड़ौका नैनी तक गया। नगर प्रवेश के लिए आवाहन अखाड़े से जुड़े सभी साधु-संत नागा संन्यासी महामंडलेश्वर तपसी बाबा के आश्रम पर जुटे और भगवान गणेश की पूजा के बाद भंडारे का प्रसाद लेकर आगे बढ़े। 

श्री रमता पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा ने बुधवार को नगर प्रवेश किया तो श्री पंचायती तपोनिधि निरंजन अखाड़ा ने मेला स्थल में अपनी जगह पर भूमि पूजन किया। माना जाता है कि भूमि पूजन के कार्यक्रम के साथ ही सभी देवता महाकुंभ खत्म होने तक संगमनगरी में ही प्रवास करते हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 12 साल बाद महाकुंभ लग रहा है। इसकी शुरुआत अगले साल 13 जनवरी से हो जाएगी और ये 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 40 करोड़ से ज्यादा साधु संतों और श्रद्धालुओं के संगम स्नान की उम्मीद लगाई जा रही है।