Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

अयोध्या में सरयू नदी में हादसा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में दो प्राइवेट नावों की टक्कर से एक नाव पलट गई. जो नाव पलटी है उसमें नाविक के अलावा नौ यात्री सवार थे. इनमें एक महिला लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है.

अयोध्या के एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस ने नाविक और आठ लोगों को बचा लिया. कशिश नाम की 29 साल की महिला लापता है.