Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

48 दिन... 2650 किमी का सफर, यूपी के रोमित ने साइकिल से की चारधाम यात्रा

यूपी के शामली निवासी रोमित योगी ने 48 दिन में साइकिल से चारधाम की यात्रा पूरी की है। वह 2650 किमी का सफर तय कर सोेमेश्वर पहुंचे। साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करना उनका लक्ष्य है।

शुक्रवार को रोमित बैजनाथ और कौसानी होते हुए सोमेश्वर के सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। रोमित ने बताया कि वह बीकॉम और बीएड की डिग्री लेने के बाद तीन नौकरियां छोड़ चुके हैं। 24 वर्षीय रोमित ने बताया कि वह बाल ब्रह्मचारी हैं। उन्होंने साइकिल से अपनी यह यात्रा 12 मई को शामली से शुरू की थी। वह गोमुख से गंगाजल लेकर केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर चुके हैं।

उत्तराखंड में यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया की यात्रा के दौरान यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। सोमनाथ मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वह कसारदेवी और जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।