Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

19 September: आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन!

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएगी, आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा लेनदेन, बिना किसी व्यक्ति को पहचाने न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ तनाव बना रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज प्रॉफिट मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आप अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपका दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। आज के दिन घर में कोई मेहमान आ सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको अपने मित्र से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती हैं। जिस कारण आपका रुका हुआ काम शुरू होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। यात्रा आदि में वाहन आदी का उपयोग संभलकर करें। शत्रुओं का पराभव होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा पर स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में बच्चे और पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगाड़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है, जिस करण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा। आज कोई बड़ा जोखिम व्यापार में ना उठाएं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय दे सकते हैं। जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका मन अशांत रहेगा, जिस कारण आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आप कोई बड़ा डिसीजन बिना किसी के सलाह के ना लें, नहीं अपना डिसीजन परिवार पर थोपे नहीं तो आपका विरोध हो सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन पत्नी और बच्चों के लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही कहीं बाहर जाने का परिवार के साथ मौका बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उम्मीद लेकर आएगा आपका कोई पुराना चल रहा है। विवाद खत्म होगा जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। परंतु बिना किसी को पहचाने कोई बड़ा कदम उठाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य कर सकता है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनरों से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं। आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है। जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया-वाहन आदि आज ना खरीदें यात्रा आदि में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से आपको परेशानी बढ़ेगी। आज आप बाहर की यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी, पत्नी से संबंध सुधरेंगे।  प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी।