Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

नीम करौली बाबा पर बनेगी फिल्म, CM धामी ने लॉन्च किया पोस्टर

भारतीय संत नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित एक फिल्म बनाई जा रही है। सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’ का पोस्टर और प्रोमो लॉन्च किया। सीएम धामी ने कहा कि नीम करौली बाबा का दिव्य जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। इस मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और कलाकार भी मौजूद रहे।

फिल्म में सुभोद भावे, हितेन तेजवानी और मोहित गुप्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। कुछ हफ्ते पहले हितेन तेजवानी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे पूरी टीम के लिए एक खास और आशीर्वाद भरा पल बताया था। इस फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर कर रहे हैं। नीम करौली बाबा धाम (कैंची धाम) उत्तराखंड में नैनीताल-अल्मोड़ा रोड पर स्थित है, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र है।